रायसेन। गुरुवार की देर रात पुलिस गिरफ्त में आया दुष्कर्म का आरोपी सलमान पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था कि पुलिस ने उस पर फायर किया, जिससे उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि रायसेन जिले के गौहरगंज में 06 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को गुरुवार रात भोपाल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद जब उसे गौहरगंज ले जाया जा रहा था, तब पुलिस की गाड़ी औबेदुल्लागंज क्षेत्र के जंगल में पंक्चर हो गई। रात करीब 3-4 बजे के बीच आरोपी को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा था, तभी उसने एसआई श्यामराज सिंह की बंदूक छीनकर फायर करने और भागने की कोशिश की। उसे रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया।





























Views Today : 15
Views Last 7 days : 162
Views Last 30 days : 639
Views This Year : 9320
Total views : 109793
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41