Homeदेश प्रदेशराम मंदिर पर फहराया धर्मध्वजा

राम मंदिर पर फहराया धर्मध्वजा

अयोध्या। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद मंगलवार, दिनांक 25 नवम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ राम मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान राम मंदिर का परिसर श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा।  

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकेत कॉलेज से श्रीराम जन्मभूमि तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया। स्कूली बच्चों ने काफिले पर फूल बरसाए और महिलाओं ने जगह-जगह पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। दोपहर 12:30 बजे अभिजीत मुहूर्त में बटन दबाते ही दो किलो का केसरिया ध्वजा शिखर पर फहराया। इस ध्वजारोहण के साथ राम मंदिर पूर्ण हो गया। कार्यक्रम मे साधु-सन्तों सहित हज़ारों लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News