सुबह खाली पेट चुकंदर, अदरक और नींबू का जूस पी लिया जाए, तो सेहत को बहुत फायदा मिल सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, चुकंदर नाइट्रेट के भरपूर होता है, तो चुकंदर के जूस में नींबू मिलाकर पीने से हार्ट हेल्थ अच्छी होती है। त्वचा में निखार आता है और पाचन-तंत्र मज़बूत होता है। इसके अलावा नींबू का विटामिन सी और चुकंदर का आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट मिलकर प्रतिरक्षा प्रणाली यानी शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट रहने से संक्रमण और बीमारियों से बचाव होता है। नींबू के पॉलीफेनोल्स में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो थकान और लिपिड पेरोक्सीडेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे एंटी-एजिंग प्रभाव में योगदान मिलता है. इसके साथ ही पूरे शरीर को फायदा मिलता है.
शरीर को मिलेगी एनर्जी :- चुकंदर नाइट्रेट से भरपूर होता है, यह मांसपेशियों और मस्तिष्क में ब्लड फ्लो और आॅक्सीजन की आपूर्ति में सुधार करता है। इसका सेवन करने से थकान कम होती है। इसके अलावा नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर को चुकंदर से आयरन अवशोषित करने में मदद करता है, शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और ताजगी प्रदान करता ह।
त्वचा के लिए लाभदायक:- चुकंदर और नींबू त्वचा के लिए बहुत अच्छे हैं। चुकंदर रक्त को शुद्ध करने और ब्लड सकुर्लेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है और मुंहासों को दूर करने में मदद मिलती है। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो कोलेजन को बढ़ाता है, त्वचा में चमक लाता है और काले धब्बों को कम करता है।
चुकंदर का जूस लगातार नहीं…
चुकंदर का जूस लगातार नहीं पीना चाहिए। इसे हफ्ते में 2-3 बार पिएं, क्योंकि ज़्यादा मात्रा में चुकंदर का सेवन सेहत को फायदे की जगह नुक़सान पहुंचा सकता है। इसके अलावा एक दिन में एक गिलास से ज़्यादा चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए।




























Views Today : 5
Views Last 7 days : 92
Views Last 30 days : 838
Views This Year : 8249
Total views : 108722
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243