औषधीय गुणों से भरपूर सी बकथॉर्न एक तरह की बेरी है, जिसको खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ये हिमालय या अन्य बेहद ठंडी जगहों पर मिलती है। इसका सेवन करने से शरीर को पोषण देने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।सी बकथॉर्न में बहुत से पोषक तत्त्व होते हैं, जिनको खाना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हैं।
सी बकथॉर्न में मौजूद पोषक तत्त्व
सी बकथॉर्न में अच्छी मात्रा में बहुत से बायोएक्टिव कंपाउंड्स, ओमेगा-3, ओमेगा-6, ओमेगा-7 ओमेगा-9 जैसे फैटी एसिड, फोस्फोरस और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्त्व होते हैं। साथ ही, इसमें एंटी-आॅक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इससे स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।
कैसे करें सी बकथॉर्न का सेवन?
सी बकथॉर्न हेल्दी फलों में से एक है। सी बकथॉर्न को पल्प, जूस, पाउडर या आॅयल के रूप में लिया जा सकता है। इसके लिए सी बकथॉर्न के जूस या पल्प को 02 चम्मच लिया जा सकता है।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 267
Views Last 30 days : 1272
Views This Year : 7082
Total views : 107555
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31