अयोध्या। राम भक्तों के लिए अयोध्या से बड़ी अच्छी खबर सामने आई है। पिछले दिनों श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जानकारी दी है कि भगवान् श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है। मुख्य मंदिर के साथ परकोटे के भीतर बने 06 मंदिर भगवान् शिव, गणेश, हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती और देवी अन्नपूर्णा मंदिर भी तैयार हैं। सभी मंदिरों पर ध्वजदंड और कलश की स्थापना कर दी गई है। परकोटे के भीतर बने 06 मंदिरों का निर्माण भी पूरा हो गया है। इसके साथ रामजन्मभूमि परिसर में 25 नवंबर को आयोजित होने जा रहे ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मंदिरों के निर्माण की पूर्णता पर प्रस्तावित वृहद उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया गया है।
इसी बीच राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राम मंदिर निर्माण के निधि समर्पण अभियान के दौरान देश-विदेश के लाखों राम भक्तों ने दिल खोलकर योगदान दिया और 3000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि रामलला को समर्पित की। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष के अनुसार, अब तक करीब 1500 करोड़ रुपये की बिलिंग हो चुकी है, यानी इतना खर्च निर्माण कार्य पर किया जा चुका है।
25 नवंबर को होने वाले विशेष कार्यक्रम को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 08 से 10 हज़ार अतिथियों को आमंत्रित किया है। .खास बात यह है कि साल 2022 के बाद से जिन्होंने राम मंदिर निर्माण में दान दिया है, उन्हें भी इस कार्यक्रम में बुलाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।





























Views Today : 18
Views Last 7 days : 150
Views Last 30 days : 651
Views This Year : 9350
Total views : 109823
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8