दुर्ग। दुर्ग ज़िले में अपराध बढ़ते क्रम में है। शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हत्या की वारदातों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रानीतराई में पिछले सप्ताह दो हत्याओं के बाद, अब उतई थाना क्षेत्र से एक और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। डुमरडीह स्थित पांडेय प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने वाले बिहार के एक मज़दूर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में आरा मिल संचालक विजय पांडेय के रिश्तेदार अटल पांडेय सहित पाँच आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है और न्यायालय ने आरोपियों को विचाराधीन कैदी के रूप में जेल भेज दिया है।
मृतक की पहचान गया, बिहार के ग्राम केर निवासी राहुल कुमार रजक के रूप में हुई है, जो अपने भाईयों सोनू कुमार और सिंटू कुमार के साथ प्लाईवुड फैक्टरी में प्लाई बनाने का काम करता था।



























Views Today : 20
Views Last 7 days : 912
Views Last 30 days : 1565
Views This Year : 10568
Total views : 111041
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8