पुखराया, कानपुर देहात। ऋषिवर सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से दिनांक 30-31 अगस्त को बैंक्विट हॉल, पुखरायॉ, कानपुर देहात, उत्तरप्रदेश में 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखंड पाठ भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में सम्पन्न किया गया।
समापन अवसर पर संगठन की केन्द्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन पूजा शुक्ला जी ने सारगर्भित शब्दों में कहा कि ‘‘ धर्म, राष्ट्र और मानवता की सेवा करना हर मनुष्य का कर्त्तव्य है। अपनी अध्यात्मिक चेतना को पहचानने की ज़रूरत है, वही चेतना आपकी सहायक बनकर आपके भविष्य का निर्माण करेगी। अत: साधना पथ पर चलें तथा कर्म करते हुए हर समय ‘माँ’-गुरुवर को अपनी स्मृति में बनाए रखें। इससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और हर कार्य में आप सफल होंगे।’’
सिद्धाश्रम चेतना आरूणी जी ने सभी को सिद्धाश्रम आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि ‘‘अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं और उन्हें देशभक्ति के लिए प्रेरित करें। नशामुक्त जीवन ही सबसे अच्छा जीवन होता है। आप नशामुक्त रहेंगे, तो आपके साथ ही आपका परिवार खुशहाल रहेगा।’’
संगठन के केद्रीय महासचिव सिद्धाश्रमरत्न अजय अवस्थी जी ने सहज सरल शब्दों में कहा कि ‘‘यह अनुष्ठान कोई साधारण अनुष्ठान नहीं है, क्योंकि यहाँ पर हम सभी ‘माँ’-गुरुवर की अन्तर्निहित प्रेरणा से ही उपस्थित होकर श्री दुर्गाचालीसा पाठ से उत्सर्जित चेतनातरंगों का लाभ प्राप्त सके हैं और ये तरंगें हमारे जीवन की दशा और दिशा निर्धारित करेंगी।’’ आपने कहा कि ‘‘जनकल्याण की भावना से श्री दुर्गाचालीसा पाठ का यह क्रम यहाँ सम्पन्न हुआ और इसका लाभ पूरे समाज को प्राप्त होगा। परम पूज्य गुरुवरश्री का चिन्तन है कि अपने मन पर नियंत्रण बनाए रखें, यदि इसे ग़लत दिशा में जाने दोगे, तो पतन सुनिश्चित है। जब विचार सात्विक होंगे, तभी तो हम निर्विघ्न साधना पथ पर बढ़ सकेंगे। ’’
उद्बोधनक्रम के पश्चात् कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों ने शक्तिजल और प्रसाद ग्रहण किया।





























Views Today : 1
Views Last 7 days : 251
Views Last 30 days : 1256
Views This Year : 7066
Total views : 107539
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31