संकल्प शक्ति। भाद्रपद शुक्लपक्ष की अष्टमी, दिनांक 31 अगस्त को हर माह की तरह इस माह भी पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम स्थित त्रिशक्ति गोशाला में गोसेवा समर्पण दिवस मनाया गया। प्रात:कालीन आरतीक्रम के उपरान्त सिद्धाश्रमवासी व आगन्तुक कुछ गुरुभाई-बहन गोशाला पहुंचे और वहाँ की अच्छी तरह सफाई की तथा गऊमाताओं व बछड़ों को अच्छी तरह नहलाया।
प्रात: लगभग 09:30 बजे परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज और पूजनीया शक्तिमयी माता जी त्रिशक्ति गोशाला पहुंचे और अपने करकमलों से गायों को, बछड़ों को अपने करकमलों से रोटियाँ खिलाने के साथ ही सभी को अपना प्यार-दुलार दिया।
ज्ञातव्य है कि ऋषिवर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने गोसेवा के प्रति समाज का रुझान बढ़े और सभी के घरों में सुख-शान्ति का वास रहे, इस उद्देश्य को लेकर शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि को गोसेवा समर्पण दिवस घोषित किया है। तथापि गऊमाताओं की सेवा के प्रति गुरुभाई-बहनों का रुझान तो बढ़ा ही है, समाज भी इसके लिए प्रेरित हुआ है। ऋषिवर का कथन है कि ‘‘गऊ सेवा, बहुत बड़े पुण्य का कार्य है। हर परिवार में एक-दो गायें अवश्य होनी चाहिए। इससे परिवारजनों को शुद्ध दूध, दही, मक्खन, घी तो प्राप्त होगा ही, गाय के गोबर से घर का आंगन व बाहर लिपाई-पुताई करके वातावरण को शुद्ध बना सकते हैं। इससे संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है।’’




























Views Today : 23
Views Last 7 days : 915
Views Last 30 days : 1568
Views This Year : 10571
Total views : 111044
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8