आयुर्वेद में हरड़ को सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद जड़ी-बूटी मानी जाती है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। पाचन से लेकर डायबिटीज तक में फायदेमंद है हरड़, तो जानें आयुर्वेद में इसके फायदे, नुक़सान और सेवन का तरीका।
सर्दी-खांसी से लेकर ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए लोग इन हर्ब्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आयुर्वेद में ऐसी कई औषधि हैं, जो अलग-अलग समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होती है, जिसमें हरड़ भी शामिल है। हरड़ को हरितकी, अभया और विभीती के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में हरड़ एक शक्तिशाली और बहुत ही उपयोगी औषधि मानी जाती है। हरड़ त्रिफला में मौजूद फलों में से एक है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई बीमारियों से बचाव के लिए किया जाता है।
आयुर्वेद में हरड़ क्या है?
आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार, आयुर्वेद में हरड़ एक कारगर औषधि मानी जाती है, जो एक पेड़ के फल से पाया जाता है। स्वाद में हरड़ कसैला, कड़वा, तीखा, खट्टा और मधुर होता है। हरड़ 05 तरह के रसों से युक्त मधुर, आम्ल, कटु, तिक्त और कषाय से भरपूर होता है।
हरड़ की तासीर
हरड़ की तासीर उष्ण यानी गर्म होती है। गर्म होने के कारण इसका सेवन शरीर में वात और कफ दोष को शांत करने और पित्त दोष को संतुलित करने में मदद मिलती है। गर्म तासीर होने के कारण यह पाचनशक्ति को तेज करती है, भूख बढ़ाती है और शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है।
हरड़ के क्या फायदे हैं?
हरड़ का सेवन न सिर्फ पाचन में मदद करता है, बल्कि ये स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है, जैसे—
कब्ज से राहत: हरड़ का सेवन पेट को साफ करने, आंतों की गति को कंट्रोल करने और मल त्याग को आसान बनाने में मदद करती है। यह पुरानी कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में काफी प्रभावी मानी जाती है।
पाचनशक्ति को बढ़ाए: हरड़ का सेवन पाचनक्रिया को बढ़ावा देने में मदद करती है। इसका सेवन आपके भूख को बढ़ावा देता है, जिससे अपच, एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत मिल सकती है।
सर्दी-जुकाम में फायदेमंद: हरड़ का इस्तेमाल दमा, खांसी, ब्रोंकाइटिस, सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है। यह सांस के रास्ते को साफ करने और कफ को बाहर निकालने में मदद करता है।
स्किन के लिए लाभदायक: हरड़ में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो एक्ने, फोड़े-फुंसी, खुजली और स्किन रैशेज जैसी समस्याओं को दूर करने में लाभदायक होता है।
आंख के लिए लाभकारी: हरड़ का उपयोग आंखों की सेहत के लिए भी लाभप्रद माना जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।



























Views Today : 14
Views Last 7 days : 208
Views Last 30 days : 669
Views This Year : 9261
Total views : 109734
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8