बच्चों की लोरी से लेकर किताबों की कहानी और कविता तक में चंद्रमा को चंदा मामा कहने का उल्लेख मिलता है। कई ऐसी कविताएं हैं जिन्हें हम सबने अपने बचपन में पढ़ा है। बच्चों की कहानियों और लोकगीतों में चंद्रमा को ‘चंदा मामा’ कहने की परंपरा भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं से जुड़ी है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चंदा को मामा का दर्जा क्यों मिला? चाचा, नाना या भाई क्यों नहीं कहा गया?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता लक्ष्मी की उत्त्पत्ति समुद्र मंथन से हुई है। देवताओं और दानवों ने जब समुद्र का मंथन शुरू किया तो एक- एक करके 14 रत्न निकले थे, जिसमें चंद्रमा भी थे और इन सभी रत्नों को माता लक्ष्मी के भाई-बहन के रूप में देखा जाता है। माता लक्ष्मी को क्योंकि माँं के रूप में पूजा जाता है, यही वजह है कि माता लक्ष्मी के भाई हा ेने के नाते चंद्रमा को मामा कहा गया है।




























Views Today : 23
Views Last 7 days : 915
Views Last 30 days : 1568
Views This Year : 10571
Total views : 111044
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8