जबलपुर। ट्रेन में किन्नर बनकर यात्रियों से वसूली करने वाले दो पुरुषों को रेल सुरक्षा बल ने गिरफ़्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी शातिर बदमाश हैं। वे किन्नर बनकर ट्रेन में चढ़ते थे। और यात्रियों से वसूली के बाद वेशभूषा बदलकर पुरुष बन जाते थे। रेलवे कंट्रोल को गुरुवार को वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस में दो किन्नरों के यात्री के साथ मारपीट करने की शिकायत मिली। रेल सुरक्षा बल ने तुरंत शिकायतर्कता यात्री विनोद जैन से संपर्क किया।
पता चला कि घटना नरसिंहपुर-जबलपुर के बीच हुई। इस पर आरपीएफ ने ट्रेन के मदन महल स्टेशन पर पहुंचने पर सर्चिंग की। इस दौरान दोनों फर्जी किन्नरों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में मूलत: पन्ना जिला के पवई पड़रिया कला निवासी उमेश कुमार दहायत और उसका भाई रजनीश कुमार दहायत हंै। आरोपित्यों ने यात्रियों के साथ अभद्रता एवं हाथापाई करना स्वीकार किया है। दोनों के विरुद्ध रेल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।




























Views Today : 23
Views Last 7 days : 915
Views Last 30 days : 1568
Views This Year : 10571
Total views : 111044
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8