नई दिल्ली। चार राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गये हैं। अलग-अलग राज्यों में हुए उपचुनावों में दो सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जबकि एक-एक सीट पर बीजेपी, टीएमसी और यूडीएफ ने बाजी मारी है। पंजाब के लुधियाना पश्चिम और गुजरात के विसावदर में आम आदमी पार्टी का जादू चल गया है। वहीं केरल के नीलांबुर में कांग्रेस नीत यूडीएफ ने जीत दर्ज कर ली है, जबकि पश्चिम बंगाल के कालीगंज में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार का नाम सामने आया है। नतीजों की बात करें तो पांच में से दो सीटों पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा कर लिया है। वहीं बीजेपी, कांग्रेस और टीएमसी को एक-एक सीट से ही संतोष करना पड़ा है।



























Views Today : 14
Views Last 7 days : 208
Views Last 30 days : 669
Views This Year : 9261
Total views : 109734
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8