फास्टैग एक प्रकार का टैग या स्टिकर होता है। यह वाहन की विंडस्क्रीन पर लगा हुआ होता है। फास्टैग रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन तकनीक पर काम करता है।
केंद्र सरकार ने फास्टैग के लिए 3000 रुपए के सालाना पास देने की घोषणा की है। ये पास प्राइवेट व्हीकल्स जैसे कार, जीप, वैन के लिए है, जो 15 अगस्त से मिलेगा। इससे आप एक साल के लिए अधिकतम 200 टोल क्रॉस कर सकते हैं। यानी, एक टोल क्रॉस करने की कीमत करीब 15 रुपए। फिलहाल सिर्फ मंथली पास की सुविधा है।
फास्टैग तो पहले से है, फिर ये पास क्यों: उन लोगों के लिए किफायती है, जो नेशनल हाईवे पर बार-बार ट्रैवल करते हैं। साथ ही, ये पास टोल सिस्टम को और आॅर्गनाइज्ड बनाएगा, जिससे सबको फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि इतने टोल क्रॉस करने में करीब 10 हज़ार रुपए खर्च होते हैं, अब 3000 रुपए में ही काम हो जाएगा।



























Views Today : 27
Views Last 7 days : 919
Views Last 30 days : 1572
Views This Year : 10575
Total views : 111048
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8