रीवा। रीवा और पूरे विंध्य क्षेत्र के नागरिकों के लिए हवाई सफर को लेकर एक अच्छी खबर है। 09 अगस्त से रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इस नई शुरुआत से क्षेत्र के व्यावसायिक, चिकित्सकीय और शैक्षणिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विमानन विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, शुरुआती चरण में यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए सप्ताह में निर्धारित दिनों पर इन उड़ानों का संचालन किया जाएगा। भोपाल के लिए सीधी फ्लाइट होने से न केवल प्रशासनिक कार्यों के लिए राजधानी जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी, बल्कि कोलकाता जैसे महानगर से जुड़ने से विंध्य क्षेत्र के व्यापारिक संबंधों में भी बड़ा सुधार आएगा।





























Views Today : 222
Views Last 7 days : 878
Views Last 30 days : 1528
Views This Year : 10518
Total views : 110991
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8