नई दिल्ली। ईडी ने चीनी मोबाइल एप कीपशेयरर के माध्यम से धोखाधड़ी के एक मामले में क्रिप्टोकरेंसी के रूप में 71.3 लाख रुपये सहित 6.47 करोड़ रुपये ज़ब्त किए हैं। ईडी ने कहा कि आरोपित इस एप के जरिए मशहूर हस्तियों के वीडियो को लाइक करने के बदले 20 रुपये की पेशकश कर रहे थे।
ईडी ने पार्ट टाइम नौकरी धोखाधड़ी से संबंधित मामले में बेंगलुरु शहर के साउथ सीईएन पुलिस स्टेशन द्वारा दर्ज एफआइआर के आधार पर जांच शुरू की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि भोले-भाले युवाओं को कुछ चीनी व्यक्तियों ने कीपशेयरर नामक मोबाइल एप के माध्यम से धोखा दिया, जिन्होंने उन्हें पार्ट टाइम नौकरी का वादा किया और उनसे पैसे एकत्र किए।
चीनी व्यक्तियों ने भारत में कंपनियां बनाईं और कई भारतीयों को निदेशक, अनुवादक, एचआर प्रबंधक और टेलीकालर के रूप में भर्ती किया। ईडी के अधिकारियों ने कहा कि एप कीपशेयरर ने युवाओं को पार्ट टाइम नौकरी का झांसा दिया। यह एप एक निवेश एप से जुड़ा हुआ था। उन्होंने इस एप के जरिए निवेश के नाम पर जनता से पैसे जुटाए।
युवाओं को मशहूर हस्तियों के वीडियो को लाइक करने और उन्हें इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने का काम दिया गया था। कार्य पूरा होने पर प्रति वीडियो 20 रुपये कीपशेयर वालेट में जमा किए गए। बाद में उन्होंने एप को प्ले स्टोर से हटा दिया। अधिकारी ने कहा कि कुर्क की गई राशि छह कंपनियों, टो निगवर्ल्ड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, अंसोल टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड, रेड्रैकून सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एनर्जिको डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड, ब्रिज टेरा टेक्नोलाजीज प्राइवेट लिमिटेड, एशेंफालस टेक्नोलाजीज प्राइवेट लिमिटेड सहित नौ व्यक्तियों से संबंधित है।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 1565
Views This Year : 10598
Total views : 111071
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8