Homeराष्ट्रीय समाचार20 लाख का इनामी आतंकी सहित तीन ढेर

20 लाख का इनामी आतंकी सहित तीन ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने सोमवार, दिनांक 28 जुलाई को पहलगाम हमले के गुनहगारों को सजा दे दी। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान में श्रीनगर के लिडवास इलाके के हरवन में तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। इनमें पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड और 20 लाख का इनामी लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी हाशिम मूसा उर्फ अबू सुलेमान, अबू हमजा, मो. यासिर शामिल हैं। यह कार्रवाई सेना के  आॅपरेशन महादेव के तहत की गई। सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर 06 घंटे में तीनों आतंकियों को मार गिराया। सेना का कहना है, आॅपरेशन जारी है।  

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News