गोस्वामी तुलसीदास जी ने श्रीरामचरितमानस और हनुमान चालीसा जैसे विश्व प्रसिद्ध ग्रन्थों की रचना की है। श्रीरामचरितमानस का कथानक रामायण से लिया गया है। ब्रजावधी में रचित श्रीरामचरितमानस लोकग्रन्थ है और इसे उत्तर भारत में बड़े भक्तिभाव से पढ़ा जाता है। इसके बाद ब्रजभाषा में रचित विनय पत्रिका उनका एक अन्य महत्त्वपूर्ण काव्य है। महाकाव्य श्रीरामचरितमानस को विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय काव्यों में 46वाँ स्थान दिया गया है।
तुलसीदास जी ने अपना अधिकांश जीवन बनारस (आधुनिक वाराणसी) और अयोध्या में बिताया। वाराणसी में माँ गंगा नदी पर तुलसी घाट का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है। उन्होंने वाराणसी में संकट मोचन हनुमान मंदिर की स्थापना की, ऐसा माना जाता है कि यह उस स्थान पर है जहाँ उन्होंने श्रीराम के दर्शन किए थे।
तुलसीदास जी का जन्म हिन्दू कैलेण्डर माह श्रावण (जुलाई-अगस्त) के शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि पर उत्तरप्रदेश के सोरों गाँव मे हुआ था। इस वर्ष सप्तमी तिथि 31 जुलाई को है। उनके माता-पिता हुलसी और आत्माराम दुबे थे। अधिकांश स्रोत उन्हें भारद्वाज गोत्र (वंश) के सनाढ्य ब्राह्मण के रूप में पहचानते हैं।
किंवदन्ती है कि तुलसीदास का जन्म बारह महीने गर्भ में रहने के पश्चात् हुआ था और जन्म के समय उनके मुँह में सभी बत्तीस दाँत थे तथा उनका स्वास्थ्य पाँच वर्षीय बालकों जैसा था। वे अपने जन्म के समय रोए नहीं बल्कि राम का उच्चारण किया था। इसलिए उनका नाम रामबोला रखा गया। जैसा कि तुलसीदास स्वयं विनय पत्रिका में बताते हैं। मूल गोसाईं चरित के अनुसार, उनका जन्म अभुक्तमूल नक्षत्र के तहत हुआ था, जो हिन्दू ज्योतिष के अनुसार पिता के जीवन के लिए तत्काल खतरा पैदा करता है। उनके जन्म के समय अशुभ घटनाओं के कारण, उन्हें चौथी रात को उनके माता-पिता ने त्याग दिया, अपनी रचनाओं कवितावली और विनय पत्रिका में, तुलसीदास ने अपने माता-पिता द्वारा अशुभ ज्योतिषीय विन्यास के कारण जन्म के बाद उन्हें त्यागने की पुष्टि की है।
चुनिया नामक महिला बच्चे को अपने गाँव हरिपुर ले गई और साढ़े पाँच वर्ष तक उसकी देखभाल की, जिसके पश्चात् चुनिया की मृत्यु हो गई। रामबोला को एक दरिद्र अनाथ के रूप में स्वयं की देखभाल करने के लिए छोड़ दिया गया था और वह भिक्षा मागते हुए दर-दर भटकता रहा। अनन्ताचार्य के द्वारा रामबोला को तुलसीदास के नए नाम के साथ विरक्त दीक्षा (वैरागी दीक्षा) दी गई। तुलसीदास ने विनयपत्रिका के एक अंश में अपने गुरु के साथ पहली मुलाकात के दौरान हुए संवाद का वर्णन किया है। जब वे सात साल के थे, तो उनका यज्ञोपवीत माघ (जनवरी-फ़रवरी) के महीने के शुक्लपक्ष के पाँचवें दिन अयोध्या में नरहरिदास के द्वारा किया गया था। तुलसीदास ने अयोध्या में अपनी शिक्षा शुरू की और कुछ समय बाद, नरहरिदास उन्हें एक विशेष वराह क्षेत्र सोरों ( वराह को समर्पित मंदिर वाला एक पवित्र स्थान – विष्णु का वराह अवतार) ले गए, जहाँ उन्होंने पहली बार तुलसीदास को रामायण सुनाई। तुलसीदास ने रामचरितमानस में इसका उल्लेख किया है।



























Views Today : 14
Views Last 7 days : 208
Views Last 30 days : 669
Views This Year : 9261
Total views : 109734
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.216.252