दिल्ली/कांगड़ा। दुबई के अल-मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई करतब दिखाने के दौरान बलिदान हुए विंग कमांडर नमन सियाल (37) फिलहाल कोयंबटूर में तैनात थे। वह एयर शो में हिस्सा लेने के लिए दुबई गए थे। हादसे के समय संतुलन बिगड़ने के बाद जब तेजस हवा में गोते लगाने लगा तो वह समय रहते उससे बाहर नहीं निकल पाए।
हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी हो चुके हैं। सच्चाई इसके बाद ही सामने आएगी, लेकिन हादसे के वायरल वीडियो को देखने के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि निगेटिव जी-टर्न के दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण पायलट को अपनी जान गंवानी पड़ी। नेगेटिव जी-टर्न का मतलब है विमान और उसके अंदर बैठे लोगों पर गुरुत्वाकर्षण की सामान्य दिशा के उलट बल लगना। एरोबैटिक करतब के दौरान यह स्थिति तब आती है, जब विमान तेजी से नीचे की ओर आता है।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 910
Views Last 30 days : 1563
Views This Year : 10566
Total views : 111039
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8