संकल्प शक्ति। पूजनीया शक्तिमयी माता जी का आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा के प्रति अटूट भक्तिभाव, तप, त्याग, संयम, पुरुषार्थ व परोपकारमय अध्यात्मिकजीवन अप्रतिम है।
माता जी के त्याग-तपस्या और कर्ममय जीवन की शुभ परिणति यह रही कि शारदीय नवरात्र पर्व 2019 की पंचमी तिथि व गुरुवार के महत्त्वपूर्ण दिवस पर सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज से आपको संन्यास दीक्षा प्राप्त हुई। विदित है कि आश्रमनिर्माण के प्रारम्भिककाल में माताजी को सुबह-शाम कई लोगों के लिए भोजन बनाना पड़ता था और मूलध्वज मंदिर में प्रात:कालीन आरतीक्रम तथा प्रारंभ हो चुके श्री दुगार्चालीसा अखंड पाठ मंदिर में छह-छह घंटे लगातार बैठकर चालीसा पाठ करना। हर मौसम में चाहे भीषण ठंडी हो, गर्मी हो या बरसात, माता जी की सम दिनचर्या अष्टांग योग में वर्णित तप-साधना की भांति है, जो सभी सनातनधर्मावलम्बियों के लिए अनुकरणीय है।
माता जी के पावन जन्मदिवस (17 फ़रवरी) पर सिद्धाश्रमवासी ही नहीं, वरन सिद्धाश्रम पहुंचे परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के शिष्य व भक्तगण हर्ष से अविभूत रहे।
नित्यप्रति की तरह प्रात: 04:30 बजे शक्तिमयी माता जी मूलध्वज साधना मंदिर पहुंचीं और पूजन-अर्चन का क्रम सम्पन्न किया। तत्पश्चात् सभी भक्तगण श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ मंदिर पहुंचे और वहाँ सद्गुरुदेव जी महाराज के द्वारा सम्पन्न की गई आरती का लाभ प्राप्त किया। आरतीक्रम के बाद सभी क्रमबद्ध रूप से गुरुवरश्री के श्रीचरणों का स्पर्श करके आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और प्रसादरूप में वितरित हो रहे बूंदी के लड्डुओं को ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य माना तथा अन्नपूर्णा भंडारे में तृप्तिपूर्वक भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
त्रिशक्ति गोशाला पहुंचीं माता जी
प्रात: 09:30 बजे परम पूज्य सद्गुरुदेव और पूजनीया शक्तिमयी माता जी त्रिशक्ति गोशाला पहुंचे और गायों को अपने करकमलों से रोटियाँ खिलाकर अपने स्नेह-दुलार से सिंचित किया।
सायंकालीन बेला पर
प्रात:काल की तरह सायंकालीन बेला में भी आरतीक्रम व प्रणामक्रम के उपरान्त परम पूज्य गुरुवरश्री के शिष्यों-भक्तों ने गाय के शुद्ध घी से निर्मित हलुआ प्रसाद प्राप्त किया और सभी अन्नपूर्णा भंडारे में पूड़ी-सब्ज़ी, दाल-चावल ग्रहण करके तृप्त हुए।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 269
Views Last 30 days : 851
Views This Year : 3345
Total views : 103818
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139