लांजी, बालाघाट। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में चतुर्थ रविवार को विद्याभारती सरस्वती शिशु मंदिर, तह.-लांजी, जि़ला-बालाघाट में मासिक महाआरतक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में ‘माँÓ-गुरुवर के जयकारे कु. आरती हनोते जी और कु. डाली भंडारकर जी ने लगवाए।
समापन अवसर पर संगठन के जि़लाध्यक्ष जगदीश बिल्होरे जी ने कहा कि हमें जनजागरण हेतु संगठित होकर निष्ठापूर्वक कार्य करना है और परम पूज्य गुरुवर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की विचारधारा के अनुरूप नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान्, चेतनावान्, पुरुषार्थ व परोकारमय जीवन जीना है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़लाध्यक्ष दिलीप चौधरी जी ने कहा कि वर्तमान में जितनी भी सत्तासुख भोग चुकीं राजीनीतिक पार्टियां है, उनके भ्रष्टाचार की वजह से देश की अधिकांश जनता $गरीबी की चपेट में हैं। हमें इनके भ्रष्ट क्रियाकलापों के प्रति जन-जन को ज़ागरूक करना है, जिससे आगामी चुनाव में जनता इन्हें नकारते हुए अपना मत नशे-मांसहार से मुक्त चरित्रवान् व समाजसेवा में सतत रत प्रत्याशियों को दें।
उद्बोधन क्रम के पश्चात् तहसील शाखा के संगठन मंत्री यादोराव सोनटक्के जी ने उपस्थित सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आकाश भारद्वाज जी के द्वारा किया गया।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 241
Views Last 30 days : 1256
Views This Year : 7098
Total views : 107571
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23