सरीला, अजय शिवहरे। हर माह की भांति इस माह भी चतुर्थ रविवार को शल्लेशवर मंदिर, सरीला, जि़ला-हमीरपुर में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। ‘माँÓ-गुरुवर के जयकारे आयुषी पाठक जी और यशी पाठक जी ने लगवाये।
कार्यक्रम की समापन बेला पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा जी ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में ऐसे जनकल्याणकारी दिव्य अनुष्ठान देशभर में कराये जाते हैं, जिससे समाज में मानवीयमूल्यों और सत्यधर्म की स्थापना की जा सके। सभी धर्मशास्त्र कहते हैं कि जिसके जीवन में गुरु नहीं, उसे मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती। अत: जीवन में गुरु अवश्य बनाना चाहिए। परम पूज्य गुरुवरश्री कहते हैं कि मेरा एक-एक शिष्य, हज़ारों अन्यायी-अधर्मियों को सुधारने की क्षमता रखता है।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़ला सचिव जुगुल किशोर पाठक जी ने कहा कि आप सभी लोग नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु तन-मन-धन से जनजागरण को गति दें और घर-घर जाकर लोगों को संगठन की विचारधारा से अवगत करायें।
अंत में पार्टी के जि़ला प्रवक्ता आशीष सोनी जी ने महाआरतक्रम में आये हुये सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के तहसील शाखा- राठ के अध्यक्ष अनिल सेंगर जी ने किया।





























Views Today : 23
Views Last 7 days : 155
Views Last 30 days : 656
Views This Year : 9355
Total views : 109828
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151