भुईमाड़, सीधी। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से हर माह की भांति इस माह भी चौथे रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुसमी, ब्लॉक भुईमाड़, जि़ला-सीधी मे महाआरतीक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में गुरुवरश्री के जयकारे भोले कुशवाहा जी और माता जगदम्बे के जयकारे वृजेश पनिका जी ने लगवाए।
इस दिव्य कार्यक्रम के समापन अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के कुशमी तहसील शाखा के अध्यक्ष प्रेमलाल गुप्ता जी ने कहा कि परम पूज्य सद्गुुरुदेव हमें सत्यपथ पर बढ़ा रहे हैं, जनकल्याण और आत्मकल्याण के पथ पर बढ़ा रहे हैं, अत: गुरुवरश्री के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सौभाग्शाली बनाएं। उपस्थित भक्तों के समक्ष संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के धौहनी विधानसभा प्रत्याशी राजू प्रसाद पनिका जी ने उपस्थित सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अंगद गुप्ता जी के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40