महोबा । भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह भी तीसरे रविवार को अम्बे पैलेस, परमानंद चौक, महोबा में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे कु. गोमती प्रजापति जी और श्रीमती प्रियंका सिंह जी के द्वारा लगवाए गए।
समापन बेला पर संगठन के केन्द्रीय सचिव सिद्धाश्रमरत्न श्री बृजपाल सिंह चौहान जी ने कहा कि परम पूज्य गुरुवरश्री का सान्निध्य प्राप्त होना हमारे अनेक जन्मों के पुण्यों का फल है। हमें गुरुवरश्री के दिशा-निदेर्शों का अक्षरश: पालन करना है और समाज में फैले ढोंगियों-पाखंडियों से बचना है। ध्यान रखें, गुरुसत्ता, प्रकृतिसत्ता और आत्मसत्ता में कोई भेद नहीं है।
टीम प्रमुख गोमती जी ने सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के द्वारा प्रदत्त साधनात्मकक्रम की जानकारी प्रदान की। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा जी ने कहा कि हमें परम पूज्य सद्गुरुदेव जी महाराज के द्वारा प्रदत्त तीनो धाराओं पर तन-मन-धन से समर्पित रहना है। यदि हम गुरुवरश्री के बताए मार्ग पर चलते हुए नशा-मांसाहार से मुक्त, चरित्रवान् जीवन जीते हैं, तो कोई भी ऐसी समस्या नहीं है, जिसका समाधान प्राप्त न हो सके।
अंत में संगठन के ज़िलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कु.अंजली रैकवार जी के द्वारा किया गया




























Views Today : 23
Views Last 7 days : 915
Views Last 30 days : 1568
Views This Year : 10571
Total views : 111044
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8