बाँदा। सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने हेतु सतत सक्रिय वार्ड नं. 16 के सफाई कर्मचारी मोहित वाल्मीकि और श्रीपाल वाल्मीकि को गत दिवस भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सक्रिय समर्पित कार्यकर्ता और समाजसुधार के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गुलाबचन्द्र कुशवाहा जी ने माला पहनाकर सम्मानित किया और भेंटस्वरूप नए कपड़े, थाली सेट, मिठाई तथा सिद्धाश्रम पत्रिका दिया।
कुशवाहा जी ने कहा कि सफाई कर्मचारी स्वच्छता अभियान के सच्चे प्रहरी हैं और इन्हीं के प्रयासों से शहर को साफ करने में मदद मिलती है। देश का नागरिक होने के नाते हमारा भी कत्र्तव्य है कि हम साफ-सफाई पर ध्यान रखें और स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित करें।




























Views Today : 45
Views Last 7 days : 937
Views Last 30 days : 1590
Views This Year : 10593
Total views : 111066
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8