गांधीनगर। गुजरात पुलिस ने स्पा सेंटर और होटलों की आड़ में चल रहे मानवतस्करी को समाप्त करने के लिए राज्यभर में 851 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इस अभियान के तहत 152 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें 105 संदिग्धों की गिरफ्तारी भी हुई है।
अधिकारियों का कहना है कि इसके अलावा इन अवैध गतिविधियों से जुड़े 27 स्पा सेंटरों और होटलों के लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही भी शुरू की गई है। इससे पहले मंगलवार को राज्य के मंत्री हर्ष संघवी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने मानवतस्करी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाने का निर्देश दिया था।
सूरत और राजकोट में हुई कार्यवाही
वड़ोदरा में मानवतस्करी रोधी इकाई ने स्थानीय अपराध शाखा के साथ मिलकर ओल्ड पादरा रोड पर छापेमारी की। यहां से चार महिलाओं को मुक्त कराया गया। नियमों का उल्लंघन करने के लिए दो स्पा सेटरों के संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। इसी तरह की कार्रवाई सूरत और राजकोट में भी की गई है।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 909
Views Last 30 days : 1563
Views This Year : 10596
Total views : 111069
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8