उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही क्षेत्र में शिवनगर आरओबी पर स्कूली बच्चों को लेकर लौट रही बस के चालक की बड़ी लापरवाही से भीषण हादसा हो गया। दूसरी दिशा में बस ने पहले लोडर को टक्कर मारी, फिर मिनी ट्रक पर पलट गई। आरओबी की रेलिंग से बस के टकराने से दो छात्र छिटककर बस के आगे के शीशे को तोड़ते हुए आरओबी से 20 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे।
हादसे के वक्त बस में 59 छात्र-छात्राओं के अलावा पाँच शिक्षक व शिक्षिकाएं थे। इस दुर्घटना में छात्र-छात्राओं, एक शिक्षिका व चालक, खलासी सहित कुल 11 लोग घायल हो गए। पास के नर्सिंगहोम से इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएम और एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने पहले नर्सिंगहोम फिर जिला अस्पताल जाकर बच्चों का हाल जाना और स्वजन को ढाढ़स बंधाया।




























Views Today : 16
Views Last 7 days : 138
Views Last 30 days : 701
Views This Year : 8472
Total views : 108945
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.134