अंजीर सेहत के लिए काफी लाभप्रद होता है। इसमें मैंगनीज, पोटैशियम, विटामिन-के और विटामिन-बी६ जैसे पोषकतत्त्व पाए जाते हैं। अंजीर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, अंजीर खाने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। अगर नियमित रूप से अंजीर का सेवन किया जाए, तो इससे त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। हालांकि, अंजीर की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए पित्त प्रकृति के लोगों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। अंजीर में कैलोरी और हेल्दी फैट भी पाए जाते हैं, जो आपको हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।
वजन बढ़ाने में मददगार : विशेषज्ञों के अनुसार, अंजीर वजन बढ़ाने में भी मददगार है। अगर आप दुबले-पतले या कमज़ोर हैं, तो अपनी डाइट में अंजीर शामिल कर सकते हैं। अंजीर का नियमित सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसलिए अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अंजीर खाना लाभकारी हो सकता है।
वजन बढ़ाने के लिए आप एक दिन में दो अंजीर खा सकते हैं। रोजाना २-३ अंजीर खाने से आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी। आपको इससे ज्यादा अंजीर खाने से बचना चाहिए। क्योंकि अधिक मात्रा में अंजीर खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इससे आपको त्वचा पर रेडनेस या इरिटेशन हो सकती है।




























Views Today : 32
Views Last 7 days : 924
Views Last 30 days : 1577
Views This Year : 10580
Total views : 111053
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8