दूध और दही दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कुछ लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दूध के स्थान पर अपनी डाइट में दही शामिल करना पसंद करते हैं। लेकिन, स्वस्थ्य रहने के लिए जब भी दूध और दही में से किसी एक चीज को चुनने की बात आती है, तो लोग कंफ्यूज होजाते हैं कि दोनों में से क्या ठीक रहेगा?
विशेषज्ञों का कहना:अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं, एसिडिटी, गैस्ट्राइटिस है, तो दही का सेवन करें। 01 कटोरी दही में लगभग 300 मिलीग्राम कैल्शियम और लाखों अच्छे गट बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारी आंतों की परत को बेहतर बनाते हैं। दही हमारे गट हेल्थ के लिए अधिक उपयोगी है, क्योंकि दही एक फर्मेंटेड फूड है। फर्मेंटेंड फूड्स में फर्मेंटेशन की वजह से कुछ बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारे गट हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं और हमारे इंटेंसिटी को भी बेहतर रखने में मदद करते हैं। दही अपने प्रोबायोटिक सामग्री के कारण दूध की तुलना में गट हेल्थ के स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है। दही में प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया आपके पाचन में मदद करते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हैं।
पोषकतत्त्वों से है भरपूर: दही प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी12 और डी जैसे पोषकतत्त्वों से भरपूर है, जो आपकी हड्डियों को मज़बूत रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और मांसपेशियों की वृद्धि में मदद करता है।
इंफ्लेमेशन कम करे: दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स आंत और पूरे शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे समग्र स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।





























Views Today : 14
Views Last 7 days : 264
Views Last 30 days : 1269
Views This Year : 7079
Total views : 107552
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31