नई दिल्ली। डेबिट कार्ड नहीं मिलने से कई बैंकों के लाखों खाताधारक परेशान हैं। दरअसल, डेबिट कार्ड में इस्तेमाल होने वाली सेमीकंडक्टर चिप ताइवान में कोरोना संक्रमण के चलते बन नहीं पा रही है। इससे डेबिट कार्ड तैयार करने का काम लगभग ठप हो चुका है। सूत्रों के अनुसार यह समस्या दिसंबर तक ऐसे ही रहने वाली है।
बैंक अधिकारियों का कथन है कि डेबिट कार्ड के लिए उन लोगों को परेशान होना पड़ रहा है, जिन्होंने बीते एक साल में खाता खुलवाया है या जिनका कार्ड एक्सपायर हो गया है। बैंक इनमें से केवल 20 प्रतिशत लोगों की मदद कर पा रहा है, जिन लोगों को डेबिट कार्ड की बहुत ज़्यादा ज़रूरत है, उन्हें प्री-जेनरेटेड कार्ड देकर बैंक किसी तरह काम चला रहे हैं। यह कार्ड भी अब समाप्त होने वाले हैं। डेबिट कार्ड की उपलब्धता को लेकर देश के लगभग सभी बैंकों में परेशानी है।


























Views Today : 59
Views Last 7 days : 1069
Views Last 30 days : 1907
Views This Year : 10978
Total views : 111451
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8