Homeदेश प्रदेशसरयू नदी में बाढ़: अयोध्या के माझाकला गांव में घुसा बाढ़ का...

सरयू नदी में बाढ़: अयोध्या के माझाकला गांव में घुसा बाढ़ का पानी, सैकड़ों घर जलमग्न

अयोध्या। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण अयोध्या में सरयू नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का गंभीर संकट पैदा हो गया है। सबसे ज्यादा तबाही सोहावल तहसील के माझाकला (मांझा कलां) गांव में देखने को मिल रही है, जहाँ नदी का पानी उफान मारते हुए गांव के भीतर तक पहुँच गया और सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के आठ मजरे इस समय पूरी तरह पानी से घिरे हुए हैं और टापू में तब्दील हो चुके हैं। सड़कें और संपर्क मार्ग तीन से चार फीट पानी में डूब चुके हैं, जिसके कारण यातायात पूरी तरह ठप है और ग्रामीणों के लिए अब नाव ही एकमात्र सहारा बची है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News