Homeदेश प्रदेशमूसलाधार बारिश से अनूपपुर में ढहा कच्चा मकान

मूसलाधार बारिश से अनूपपुर में ढहा कच्चा मकान

अनूपपुर। अनूपपुर जिले में भी मानसून की भारी बारिश का कहर जारी है। विकासखंड अनूपपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत दैखल की पुरानी बस्ती में लगातार हो रही बारिश के चलते दो सगे भाइयों का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर ढह गया। गनीमत यह रही कि मकान गिरते समय परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर के अंदर रखा अनाज, कपड़े और गृहस्थी का पूरा सामान मलबे में दबकर पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रभावितों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News