गुरुग्राम, 11 अगस्त। हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। ‘हरियाणा विद्युत कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चे’ द्वारा 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल को दो महीने के लिए टाल दिया गया है। यह फैसला सोमवार, दिनांक 10 अगस्त को देर रात सरकार और कर्मचारी संघों के बीच हुई एक मैराथन बैठक के बाद लिया गया।
ज्ञातव्य है कि कर्मचारी संघ निजीकरण के प्रस्तावों और स्मार्ट मीटरिंग समेत कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार द्वारा उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक विचार करने और दो महीने के भीतर समाधान निकालने के आश्वासन के बाद हड़ताल को स्थगित करने पर सहमति बनी, जिससे राज्य में बिजली संकट का बड़ा खतरा टल गया है





























Views Today : 215
Views Last 7 days : 871
Views Last 30 days : 1521
Views This Year : 10511
Total views : 110984
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8