Homeदेश प्रदेशउत्तरप्रदेश के स्कूलों में अब हर शनिवार होगा ‘बैगलेस डे’

उत्तरप्रदेश के स्कूलों में अब हर शनिवार होगा ‘बैगलेस डे’

लखनऊ, 11 अगस्त। उत्तरप्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। सरकार द्वारा जारी नए शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, अब प्रदेश के स्कूलों में हर शनिवार को ‘बैगलेस डे’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन छात्र बिना किताबों और बस्ते के स्कूल आएंगे और इस विशेष दिन का उपयोग पढ़ाई के पारंपरिक तरीकों के बजाय खेलकूद, व्यावहारिक गतिविधियों, कला-संस्कृति, विज्ञान और नई तकनीकों के व्यावहारिक ज्ञान के लिए किया जाएगा। 

    शिक्षा विभाग का मानना है कि इस कदम से बच्चों में रचनात्मक सोच और व्यवहारिक कौशल का विकास होगा। अभिभावकों और शिक्षक संगठनों ने सरकार के इस कदम की सराहना की है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News