भुवनेश्वर। ओडिशा में गुरुवार को तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ ह,ै जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग गम्भीर रूप से घायल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दो परिवारों के 16 सदस्य ग्राम दिगपहांडी से एक वैन में मां तारिणी दर्शन के लिए जा रहे थे। लेकिन, तारिणी मंदिर से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना सुबह केंदुझर जिले में एनएच 20 बालीजोड़ी के पास हुआ।




























Views Today : 45
Views Last 7 days : 937
Views Last 30 days : 1590
Views This Year : 10593
Total views : 111066
Who's Online : 2
Your IP Address : 162.251.85.8