Homeक्षेत्रीयसड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत

कटनी। कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत बंधी रेल्वे स्टेशन के पास दिनांक 13 फरवरी, दिन शुक्रवार को हुई सड़क  दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत होगई। यहां रेत से भरे  डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल से जा रहे दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान ग्राम धरवारा निवासी राजेन्द्र कोल और राजा भैया कोल के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद मृतकों के परिजनों के साथ ग्रामीणजल एकत्रित हो गए और दुघर्टना कारित करने वाले डंपर चालक की जोरदार पिटाई की। इतने में घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर वाहन-112 में तोड़फोड़ कर दी। इस पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल होगए, जिन्हें जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गम्भीर होने के कारण डॉक्टर ने जबलपुर रेफर कर दिया है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News