सतना। नेशनल हाईवे बेला-कटनी मार्ग पर नादन टोला के पास हुए एक सड़क हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, अमरपाटन थाना अंतर्गत नादन टोला के पास नेशनल हाइवे 30 पर शनिवार की सुबह 04 बजे भीषण सड़क दुघटना हो गई। दुर्घटना में शशि राय, निवासी-आजमगढ़ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी महिला निक्की की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई। इस हादसे में कार चालक उदय प्रताप राय, निवासी- आजमगढ़ और उनके परिवार के बच्चों के अलावा मिनी ट्रक का चालक भी घायल हुआ है। घायलों को अमरपाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सतना जि़ला अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया जाता है कि गोलघर, गोरखपुर (उ.प्र.) निवासी-उदय प्रताप राय अपने परिवार के साथ वैगन आर कार क्रमांक-यूपी 53, डीएस/0015 से देवी दर्शन करने मैहर जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार पंचर हो गई। वे टायर बदलने की कोशिश कर रहे थे, तभी पीछे से आए एक मिनी ट्रक के चालक ने उन्हें परेशान देखकर अपना वाहन रोक दिया और उनकी मदद करने लगा। इसी बीच विशाल रोड लाइन्स भरहुआ वाराणसी रोड मिर्जापुर का ट्रक तेज रफ्तार से आया और उसने मिनी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से मिनी ट्रक आगे खड़ी कार से जा टकराया और पलट गया। हादसे में सड़क किनारे बैठी शशि राय समेत दोनों महिलाएं भी चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और क्लीनर वाहन छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची अमरपाटन पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया।थाना प्रभारी अमरपाटन संदीप भारती ने बताया कि बच्चों को ज़्यादा चोटें नहीं आई हैं। प्रकरण दजऱ् करके ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।



























Views Today : 13
Views Last 7 days : 919
Views Last 30 days : 1573
Views This Year : 10606
Total views : 111079
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8