नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि भारत अब वैश्विक स्तर पर दवाओं, टीका निर्माण और चिकित्सा अनुसंधान का एक महत्त्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। उन्होंने यह बात दिल्ली में आयोजित इनोवेटिव फिजिशियंस फोरम की 7वीं वार्षिक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ह्यआईपीएफ मेडिकॉन 2025 को संबोधित करने के दौरान कही। उन्होंने भारत की स्वास्थ्य प्रणाली की गुणवत्ता, सुलभता और किफायती सेवाओं की सराहना की। ओम बिरला ने कहा, भारत की दवा निर्माण, टीका उत्पादन और जैव-चिकित्सीय अनुसंधान क्षमताएं दशार्ती हैं कि हमारा देश औषधि और चिकित्सा अनुसंधान का केंद्र बन रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने वैश्विक मंच पर एक अहम स्थान बना लिया है। उन्होंने बताया कि देश ने चिकित्सा ढांचे और सेवा वितरण में महत्त्वपूर्ण प्रगति की है, जो सभी के लिए प्रभावी और किफायती साबित हो रही है। उन्होंने डिजिटल स्वास्थ्य तकनीकों, स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच और सस्ती चिकित्सा के क्षेत्र में हुए विकास को भी सराहा।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40