नई दिल्ली, संकल्प शक्ति। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, दिनांक 01 फ़रवरी को लोकसभा में अपना लगातार नौवां बजट पेश कर दिया है। इस बार के भाषण में वित्तमंत्री का पूरा ध्यान निवेश व विकास पर रहा। यह भारत का 53.5 लाख करोड़ रुपये का बजट है। सरकार ने विदेश घूमने वालों के लिए बड़ी राहत दी है। विदेशी टूर पैकेज पर लगने वाले पहले 5-20 फीसदी लगता था, जिसे घटाकर 02 फीसदी कर दिया गया है।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में सरकार ने नागरिक प्रशिक्षण और अन्य विमान निर्माण में इस्तेमाल होने वाले घटक और पार्ट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को छूट देने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलाव बजट 2026 में वित्तमंत्री ने घोषणा की कि विदेशी टूर पैकेज पर टैक्स को 5%-20% से घटाकर 2% कर दिया गया है और अब कोई न्यूनतम राशि की शर्त नहीं होगी। इसके साथ ही सरल इनकम टैक्स फॉर्म्स जल्द ही अधिसूचित किए जाएंगे। उन्होंने प्रस्ताव रखा है कि अब टैक्सपेयर्स अपने संशोधित इनकम टैक्स रिटर्न दिसंबर 31 की बजाय 31 मार्च तक दाखिल कर सकेंगे, बस मामूली शुल्क का भुगतान करना होगा।
केंद्रीय बजट में मंत्रिपरिषद, मंत्रिमंडल सचिवालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और राज्य अतिथियों के आतिथ्य तथा मनोरंजन पर होने वाले खर्च के लिए 1,102 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह राशि वित्त वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान 978.20 करोड़ रुपये से अधिक है
बजट भाषण की मुख्य बातें
1- केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि 2026-27 में राजकोषीय घाटा 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है और कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है। 2- विदेश यात्रा पैकेज सस्ते होंगे। विदेश यात्रा कार्यक्रम पैकेज की बिक्री दर को 5 और 20 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किया जाएगा। 3- कस्टम्स ड्यूटी में भी राहत दी गई है। 17 एंटी-कैंसर दवाओं और 07 अन्य दुर्लभ बीमारियों की दवाओं को बेसिक कस्टम्स ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा। 4- डेटा और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए भारत में क्लाउड कंपनियों के लिए 2047 तक टैक्स हॉलिडे की घोषणा की गई है।
5- नया इनकम टैक्स एक्ट 01 अप्रैल 2026 से लागू होगा और टैक्स रिटर्न फाइलिंग की तारीख को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि इनकम टैक्स में छूट पर कोई ऐलान नहीं किया गया है। 6- सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस करते हुए 2.0 की स्थापना करने का ऐलान किया है-खासकर उत्तर भारत के लिए। 7- तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे। आयुष फार्मेसियों का उन्नयन होगा और सरकार पाँच मेडिकल टूरिज्म हब्स स्थापित करने में राज्यों का समर्थन करेगी।
8- टरटए के लिए 10,000 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है, ताकि भविष्य के चैम्पियन उद्यमियों का विकास हो सके। देश में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जो शहरों के बीच विकास संबंध स्थापित करेंगे। 9- बायोफार्मा सेक्टर के लिए अगले पाँच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे बायोलॉजिक और बायोसिमिलर उत्पादों का घरेलू उत्पादन बढ़ेगा। सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 भी लॉन्च किया जाएगा, जिसके लिए 40 हज़ार करोड़ रुपये दिए गए हैं।10- तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्रप्रदेश और केरल को जोड़ने के लिए समर्पित रियर अर्थ कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं। 11- आत्मनिर्भर भारत के लिए दो हजार करोड़ रुपये अलॉट किए गए हैं।
12- परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आवश्यक वस्तुओं के आयात पर मूल सीमा शुल्क छूट को 2035 तक बढ़ाने और इसे सभी परमाणु संयंत्रों के लिए उनकी क्षमता की परवाह किए बिना विस्तारित करने का प्रस्ताव।
वित्तमंत्री ने बजट भाषण समाप्त करते हुए कहा कि ईमानदार टेक्सपेयर्स अपनी चुनौतियों को सुलझाना चाहते हैं, तो वे अतिरिक्त अमाउंट दे सकते हैं। उन पर कोई दंड नहीं लगेगा।





























Views Today : 9
Views Last 7 days : 274
Views Last 30 days : 856
Views This Year : 3350
Total views : 103823
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139