धमतरी। डीजल टैंकर व बाइक में टक्कर होजाने से पिता व पुत्री की मौत हो गई, जबकि मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला कायम कर जांच में ले लिया है।
कुरूद पुलिस के अनुसार, ग्राम भोथली, थाना-आरंग जिला रायपुर निवासी लोधी परिवार के पति-पत्नी और दो बच्चे बाइक में सवार होकर नारी रोड से कुरूद की ओर आ रहे थे, तभी मेढरका मोड़ के पास डीजल टैंकर व बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक मनहरण लोधी 47 वर्ष और उनकी बेटी सोहद्रा लोधी की मौत हो गई, जबकि मनहरण की पत्नी देवकुंवर लोधी 45 वर्ष और बेटा लक्ष्मीनारायण 12 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को उपचार के लिए कुरूद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





























Views Today : 14
Views Last 7 days : 264
Views Last 30 days : 1269
Views This Year : 7079
Total views : 107552
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31