लखनऊ। उत्तरप्रदेश में जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले दवा माफिया के एक अंतर-जिला नेटवर्क का पर्दाफास हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त छापेमारी में लखनऊ और प्रयागराज के विभिन्न ठिकानों से करोड़ों रुपये मूल्य की नकली और प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई हैं और इस सिंडिकेट के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रमुख बाजारों में फैला था जाल
जांच में सामने आया है कि इस सिंडिकेट ने स्थानीय बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पैठ बना रखी थी। माफियाओं ने एक अवैध सप्लाई चेन विकसित की थी जिसके माध्यम से नकली दवाओं को असली ब्रांडों की तरह बाजार में उतारा जाता था। बरामद की गई दवाओं में गंभीर बीमारियों की जीवन रक्षक दवाएं भी शामिल हैं, जो मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी दवाओं का सेवन मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।





























Views Today : 225
Views Last 7 days : 881
Views Last 30 days : 1531
Views This Year : 10521
Total views : 110994
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8