नई दिल्ली। नीट पेपर लीक विवाद और आंदोलनकारी छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर मंगलवार को देश की राजधानी में भारी सियासी घमासान देखने को मिला। मानसून सत्र के बीच, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेतृत्व में ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों और नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास की ओर कूच किया। भारी सुरक्षा घेरे और बैरिकेड्स को तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे विपक्ष के नेताओं को दिल्ली पुलिस ने लोक कल्याण मार्ग के पास रोक दिया, जिसके बाद सभी नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस ने देर शाम कार्रवाई करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को हिरासत (डिटेन) में ले लिया।




























Views Today : 7
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 653
Views This Year : 8342
Total views : 108815
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8