नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार की शाम को 19 असाधारण प्रतिभावान बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। पुरस्कार विजेता बच्चों को कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, समाजिक सेवा और खेल के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए देश के सभी क्षेत्रों से चुना गया था।
पुरस्कार विजेताओं में दो आकांक्षी जि़लों सहित 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से नौ लड़के और दस लड़कियां शामिल हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024 को छह श्रेणियों कला और संस्कृति के लिए सात, बहादुरी के लिए एक, नवाचार के लिए एक, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए एक, समाजिक सेवा के लिए चार और खेल के लिए पांच पुरस्कार प्रदान किया।
ज्ञातव्य है कि यह पुरस्कार पांच से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को दिया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत के पास बड़ी संख्या में युवाओं के रूप में एक अमूल्य मानव संसाधन है और यह न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व की प्रगति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।




























Views Today : 35
Views Last 7 days : 927
Views Last 30 days : 1580
Views This Year : 10583
Total views : 111056
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8