नई दिल्ली। भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के रायगढ़ में बुधवार रात चट्टान खिसकने से करीब 48 घर बरबाद हो गए। हादसे में पाँच लोगों की मौत हुई है, जबकि 75 लोगों का रेस्क्यू किया गया। 127 लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है, जिन्हें मलबा हटाकर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
इर्शालवाड़ी गांव में इन लोगों को रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हें। मदद व पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल ने कहा है कि अगर ज़रूरत पड़ी तो जख्मी लोगों को एयरलिफ्ट कराया जाएगा।
चार जि़लों में बाढ़ जैसे हालात
राज्य के 04 जिलों में इन दिनों बाढ़ जैसे हालात हैं। रायगढ़ जि़ले में ,6 में से 03 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इनमें अंबा, सावित्री और पातालगंगा शामिल हैं। बताया जाता है कि कुंडलिका, गढ़ी और उल्हास नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बाढ़ जैसे हालात के बीच राज्य में एनडीआरएफ की 12 टीमें तैनात की गई हैं।





























Views Today : 23
Views Last 7 days : 155
Views Last 30 days : 656
Views This Year : 9355
Total views : 109828
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151