इम्फाल। मणिपुर में दो समुदायों के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर 04 मई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक समुदाय के पुरुष विरोधी पक्ष की दो महिलाओं के साथ दव्र्यवहार कर रहे हैं। इस मामले मे 04 आरोपियों को गिर$फ्तार किया गया है।
इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार भाजपा शासित मणिपुर की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की मांग को लेकर दबाव डाल रहा है। वहीं, बीते गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में हुई घटना को शर्मनाक बताया और राज्य सरकारों से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मणिपुर की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने भी गहरी चिंता व्यक्त की है और राज्य व केंद्र सरकारों से अपराधियों को सजा दिलाने के लिए की गई कार्रवाई से उसे अवगत कराने को कहा है।
यह है मामला
कुकी-ज़ोमी समुदाय की दो महिलाओं को पुरुषों की भीड़ द्वारा उनके साथ यौन उत्पीडऩ किए जाने का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिससे राज्य में स्थिति और बिगड़ गई है। ज्ञात है कि वहाँ पहले से ही जातीय संघर्ष के कारण 140 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।



























Views Today : 55
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 826
Views This Year : 8310
Total views : 108783
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243