अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में चल रही सतर्कता के बीच दो संदिग्ध युवक पकड़े गए हैं। आतंकवाद निरोधक दस्ते ने युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक राजस्थान के निवासी बताए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी यहां पहुंची लखनऊ एटीएस की टीम ने की है। युवकों के बारे में एटीएस ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। इन्हें रामनगरी की सीमा से गिरफ्तार किया गया है, लेकिन स्थान को सार्वजनिक नहीं किया गया है। रामनगरी में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर इन दिनों केंद्रीय एवं राज्य की खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं। एटीएस, एसटीएफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी रामनगरी में निगरानी बढ़ा दी है।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 212
Views Last 30 days : 673
Views This Year : 9265
Total views : 109738
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8