इंदौर। शहर के मोबाइल और मोबाइल-इलेक्ट्रानिक एसेसरीज व्यवसाई के ठिकानों पर स्टेट जीएसटी की छापेमार कार्रवाई की है। विभाग की एंटी इवेजन विंग ए और बी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग की टीमों ने जेल रोड, एमजी रोड, एबी रोड स्थित आर्बिट माल, बैराठी कालोनी स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। वसुंधरा इंफोकाम और सहयोगी फर्म कार्रवाई के केंद्र में है। विभाग की टीमें कारोबारी के दुकान, गोदामों के साथ घरों पर भी जांच के लिए पहुंची है।
विभाग की टीमें कुल 11 स्थानों पर छापामार कार्यवाई की। विभागीय सूत्रों के अनुसार, अंडर बिलिंग, बिना बिल माल बेचने के साथ कर चोरी की आशंका में जांच की गई। विभाग के अनुसार, इंदौर के साथ प्रदेश के अन्य शहरों में भी इलेक्ट्रानिक कारोबारी भी जांच के दायरे में आए हैं। जांच गुरुवार दिनभर जारी रही। रात साढ़े आठ बजे तक विभागीय अफसर दस्तावेजों की जांच और स्टाक के मिलान में जुटे रहे।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 909
Views Last 30 days : 1563
Views This Year : 10596
Total views : 111069
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8