मुंगेली। सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से हर माह की तरह इस माह भी प्रथम रविवार को मंगल भवन, पड़ाव चौक, ज़िला-मुंगेली, छत्तीसगढ़ में महाआरतीक्रम भव्यतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारम्भ में उपस्थित भक्तों ने ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। तत्पश्चात् सभी ने साधनाक्रम पूर्ण करते हुए दिव्य आरती का अनुपम लाभ प्राप्त किया।
समापन बेला पर भगवती मानव कल्याण संगठन के क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए साधनात्मक क्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन जीते हुए, जो इस साधनाक्रम को सुबह-शाम पूर्ण करेगा, उसके जीवन में कभी भी अभाव व अशांति की काली छाया का प्रकोप नहीं होगा और वह सुख-समृद्धि को प्राप्त करेगा।




























Views Today : 237
Views Last 7 days : 893
Views Last 30 days : 1543
Views This Year : 10533
Total views : 111006
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8