महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी तृतीय रविवार को अम्बे पैलेस, परमानन्द चौक, महोबा में महाआरतीक्रम समन्न किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में कु. संध्या कुशवाहा जी और कु.अंजली रैकवार जी ने ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे लगवाए।
समापन अवसर पर टीम प्रमुख श्रीमती संगीता कुशवाहा जी ने कहा कि ‘सत्यधर्म की पूंजी को अर्जित कर लो, क्योंकि यह पूंजी इहलोक के साथ परलोक में भी काम आयेगी। ‘भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़लाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया जी ने कहा कि ‘जनजागरण के क्रमों को निरन्तर गतिमान बनाए रखना है, जिससे परम पूज्य गुरुवरश्री की विचारधारा जन-जन तक पहुँच सके।’ संगठन के तहसील शाखा के संगठनमंत्री मातादीन सेन जी ने कहा कि ‘माता भगवती आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा की साधना-आराधना से ही हमें शांति मिल सकती है, इसके अलावा अन्य कोई दूसरा रास्ता नहीं है।’ संगठन के महोबा तहसील शाखा के अध्यक्ष पप्पू सिंह चौहान जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।
अंत में संगठन के जि़लाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने कार्यक्रम में आए हुए भक्तों के प्रति आभार जताया।




























Views Today : 32
Views Last 7 days : 924
Views Last 30 days : 1577
Views This Year : 10580
Total views : 111053
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8