भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 0 महीने में महिला स्टार्टअप्स की संख्या में चौंकाने वाली बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में अभी कुल 2597 स्टार्टअप्स हैं, इनमें 1143 (44.01 प्रतिशत) महिलाओं के हैं। अप्रैल में इनकी संख्या 800 थी, यानी 08 महीने में इनमें 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। गौरतलब यह है कि पुरुषों के स्टार्टअप्स की संख्या महिलाओं से अब सिर्फ 6 प्रतिशत अधिक है।
महिलाओं में नेतृत्व क्षमता अच्छी
महिलाओं में नेतृत्व क्षमता अच्छी होती है। वे घर अच्छे से संभालती है और मैनेजमेंट अच्छा करती हैं। बिजनेस में यह गुण उन्हें अलग ले जाता है और स्टार्ट अप का नेतृत्व महिलाएं अच्छी तरह से कर रही हैं।
आईटी सेक्टर में आजमा रही हैं भाग्य
अधिकारियों के मुताबिक सबसे ज़्यादा आईटी सेक्टर में महिला स्टार्टअप भाग्य आजमा रही हैं। फूड क्षेत्र में भी महिला स्टार्टअप आगे आने लगी हैं। तीसरा सेक्टर कृषि का है। इसके अलावा रिन्यूबल एनर्जी में भी महिलाओं के नेतृत्व में नए-नए इनोवेशन हो रहे हैं।
मध्यप्रदेश में महिलाओं के स्वयं आगे बढऩे से रिकॉर्डतोड़ स्टार्टअप बढ़े हैं। राज्य सरकार ने 578 करोड़ का निवेश किया है।




























Views Today : 7
Views Last 7 days : 124
Views Last 30 days : 826
Views This Year : 8322
Total views : 108795
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7