ब्यौहारी। शहडोल जि़ले के ब्यौहारी थाना अंतर्गत ग्राम पौड़ी कला सोन नदी पुल पर शुक्रवार की शाम करीब :00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार के मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार रामदयाल पटेल, निवासी ग्राम-सनौसी से अपने समधी के घर ग्राम कठार जा रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर से लोड एक ट्रक ने बाइक क्रमांक-एमपी 42, एमएम/3761 में सवार रामदयाल को ठोकर मारी दी। जिसके तत्काल बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी लगते ही संबंधित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पंचनामा के बाद मृतक के शव को ब्यौहारी अस्पताल भिजवाया गया। पोष्टमार्टम के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।




























Views Today :
Views Last 7 days : 240
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7097
Total views : 107570
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.37